eBook AI Mein Career Kaise Banaye - A Practical Guide (eBook)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा के पाठयक्रम

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा तीन(3) चरणों में होती हैं :

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains)
  3. साक्षात्कार (Interview)

1. प्रारंभिक परीक्षा(Prelims)

ये परीक्षा 150 अंको (marks) की होती हैं। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (objective type) होते हैं इसके लिए 2 घंटे समय मिलते हैं।

BPSC Syllabus

ये परीक्षा सिर्फ qualify करने के लिए होता है। इसका अंक (marks) नहीं जुड़ता है।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) के पाठयक्रम

  • सामान्य अध्ययन (General Studies) सामान्य विज्ञान
  • राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाए (currnet affairs)
  • भारत का इतिहास और विशेष रूप से बिहार का इतिहास
  • सामान्य भुगोल और विशेष रूप से बिहार का भुगोल
  • भारतीय राजव्यवस्था
  • अर्थव्यवस्था तथा स्वतंत्रता के पश्चात बिहार का अर्थव्यवस्था
  • राष्ट्रीय आंदोलन और बिहार का योगदान
  • सामान्य योग्यता को जानने वाले प्रश्न

ये भी पढ़ें > BPSC सिविल सर्विस (Pre & Mains) एग्जाम का विस्तारित पाठ्यक्रम

2. मुख्य परीक्षा (Mains)

मुख्य परीक्षा (mains) 1000 अंको (marks) का होता है जिसमें से 900 अंको में से रैंक निर्धारण किया जाता है क्योंकि सामान्य हिंदी (100 अंक) सिर्फ qualify करने के लिए होता है।

मुख्य परीक्षा (mains) के अंतर्गत चार (4) पेपर होते हैं :

  1. सामान्य हिन्दी
  2. सामान्य अध्ययन (G.S.) Paper-1
  3. सामान्य अध्ययन (G.S.) Paper-2
  4. ऐच्छिक (optional) Paper

मुख्य परीक्षा (mains) के पाठयक्रम

सामान्य हिन्दी

सामान्य हिन्दी 100 अंक (marks) होता हैं जिसमें से 30 अंक (marks) qualify करने के लिए लाना होता है। इसके लिए 3 घंटे मिलते हैं।

सामान्य हिन्दी के पेपर को सिर्फ qualify करना होता है इसके अंक रैंक निर्धारण में नहीं जुड़ते हैं।

निबंध : 30 अंक

व्याकरण : 30 अंक

सिंटेक्स /वाक्य विन्यास : 25 अंक

सारांश : 15 अंक

ये भी पढ़ें > बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए किताब और टिप्स

सामान्य अध्ययन (G.S.) Paper- 1

अंक(marks) : 300

समय : 3 घंटे

  • आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति, बिहार के संदर्भ में देश का इतिहास, बिहार की भूमिका वाले आंदोलन, गांधी, टैगोर, नेहरू।
  • राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व वाले वर्तमान घटनाए (current affairs)
  • सांख्यिकी विश्लेषण ग्राफ और आलेख।

सामान्य अध्ययन (G.S.) Paper- 2

अंक (marks) : 300

समय : 3 घंटे

  • भारतीय राजनीति एवं बिहार के संदर्भ में
  • भारतीय अर्थवयवस्था और भारत का भूगोल (बिहार के संदर्भ में भी)।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी (भारत के विकास में), प्रभाव, प्रभाव के बारे में जागरूकता।

ऐच्छिक (optional) Paper

अंक (marks) : 300

समय : 3 घंटे

ऐच्छिक (optional) Paper कूल 34 हैं जिसमें से किसी एक का चयन करना होता हैं।

  1. कृषि विज्ञान
  2. पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान
  3. मानव विज्ञान
  4. वनस्पति विज्ञान
  5. रसायन विज्ञान
  6. सिविल इंजिनियरिंग
  7. वाणिज्यिक शास्त्र तथा लेखा विधि
  8. अर्थशास्त्र
  9. विद्युत इंजिनियरिंग
  10. भुगोल
  11. भु- विज्ञान
  12. इतिहास
  13. श्रम एवं समाज कल्याण
  14. विधि
  15. प्रबंध
  16. गणित
  17. यांत्रिक इंजिनियरिंग
  18. दर्शन शास्त्र
  19. भौतिकी
  20. राजनीति विज्ञान तथा अंतर्राष्ट्रीय संबंध
  21. मनोविज्ञान
  22. लोक प्रशासन
  23. समाज शास्त्र
  24. सांख्यिकी
  25. प्राणी विज्ञान
  26. हिंदी भाषा और साहित्य
  27. अंग्रेजी भाषा और साहित्य
  28. उर्दू भाषा और साहित्य
  29. बंगला भाषा और साहित्य
  30. संस्कृत भाषा और साहित्य
  31. फ़ारसी भाषा और साहित्य
  32. अरबी भाषा और साहित्य
  33. पाली भाषा और साहित्य
  34. मैथिली भाषा और साहित्य

ये भी पढ़े > संघ लोक सेवा आयोग – UPSC (सिविल सर्विस) परीक्षा की संपूर्ण जानकारी

3. साक्षात्कार (Interview)

अंक (marks) : 120

Interview _ BPSC Syllabus

रैंक निर्धारण = मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार

= 900 + 120 (अंक)

= 1020 अंक (marks)

कृपया इस पोस्ट को शेयर करें!
Subscribe
Notify of
guest

0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
Salman Siddiqui
Salman Siddiqui
2 years ago

बहुत ही अच्छी जानकारी है, मुझे इससे लाभ मिला

This Blog is Hosted on Rocket.net