प्रत्येक साल लगभग दो लाख विद्यार्थी कैट परीक्षा इस उम्मीद के साथ देते हैं कि वह IIM (Indian Institute of Management) या अन्य टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन ले पाएंगे।
जो भी विद्यार्थी कॉरपोरेट सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। उन्हें मुख्यत: MBA (Master of Business Administration) या PGDM (Post Graduate Diploma in Management) करना होता है।
आई.आई.एम और कुछ अन्य टॉप मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए या पीजीडीएम करने के लिए कैट परीक्षा अच्छे रैंक के साथ पास करना अनिवार्य होता है।
इस ब्लॉग पोस्ट में हम लोग जानेंगे की कैट (CAT) क्या होता है? कैट परीक्षा के लिए पात्रता (eligibility criteria) क्या है? कैट परीक्षा के लिए आवेदन (registration) कैसे करें और अंत में जानेंगे कैट परीक्षा का पैटर्न।
कैट (CAT) क्या होता है
कैट कंप्यूटर आधारित एक प्रवेश परीक्षा (entrance exam) है। यह प्रवेश परीक्षा प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) द्वारा आयोजित किया जाता है। कैट परीक्षा के माध्यम से आप आई.आई.एम और कुछ अन्य टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में एडमिशन ले पाएंगे।
CAT का फुल फॉर्म Common Admission Test होता है।
आई.आई.एम के अलावा जो, कुछ अन्य टॉप मैनेजमेंट कॉलेज है जहां कैट के स्कोर के आधार पर एडमिशन किया जाता है, निम्नलिखित हैं :
- एस. पी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (SPJIMR)
- फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (FMS)
मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (MDI) - इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (IMT)
- जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (JBIMS)
- इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (IMI)
- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (NITIE), etc.
कैट परीक्षा 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
कार्यक्रम | तारीखें |
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख | 24-25 जुलाई, 2021 |
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 2-3 अगस्त, 2021 |
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख | 15 सितंबर, 2021 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पहली तारीख | 24 अक्टूबर, 2021 |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तारीख | 28 नवंबर, 2021 |
कैट परीक्षा की तारीख | 28 नवंबर, 2021 |
रिजल्ट आने की तारीख | 4 जनवरी, 2021 |
कैट परीक्षा के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (graduation) किया हो।
स्नातक न्यूनतम 50% अंक के साथ पास किया हो (एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए 45%)
स्नातक के फाइनल ईयर के विद्यार्थी भी कैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क (Registration Fee)
सामान्य (general) श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क दो हजार (2,000) ₹ हैं।
एससी, एसटी और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार (1,000) ₹ है।
आप सिर्फ ऑनलाइन मोड (जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आदि) से आवेदन शुल्क जमा कर सकते है।
कैट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया (Registration Process)
आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के कैट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं :
- कैट की आधिकारिक वेबसाइट (iimcat.ac.in) पर लॉगिन करें और अपना प्रोफाइल बनाए।
- आवेदन फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी भरें।
- व्यक्तिगत विवरण (personal details)
- शैक्षणिक विवरण (academic details)
- कार्य अनुभव (work experience)
- आई.आई.एम और प्रोग्राम चुने
- परीक्षा के लिए अपना पसंदीदा शहर चुने
- आवेदन शुल्क जमा करें
कैट परीक्षा के लिए आवेदन करते समय इन 7 बातों का जरूर ख्याल रखें
1. सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेज पहले से ही तैयार रखें। जैसे, शैक्षणिक विवरण, स्कैन्ड फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, आवेदन शुल्क जमा करने के लिए डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का विवरण।
2. कैट आईडी और पासवर्ड पाने के बाद, लॉगिन करने के लिए इसे कॉपी पेस्ट न करें क्योंकि यह कई बार बेमेल (mismatch) दिखाता है। बेहतर होगा कि दिए गए स्थान पर इसे खुद से टाइप करें।
3. लगभग आधा घंटा लगता है कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने और आवेदन फॉर्म भरने में। हालांकि, आप इसे पार्ट्स में भी पूरा कर सकते है। लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि आप प्रत्येक पार्ट को भरने के बाद उसे सेव (save) कर रहे हैं।
4. आप अनिवार्य (mandatory) जानकारी भरे बिना कैट रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आगे नहीं जा सकते है।
5. जहां कहीं भी जरूरत हो, जरूरी सर्टिफिकेट, स्कैन फोटोग्राफ, हस्ताक्षर आदि जरूर अपलोड करें। इसके बिना आपका आवेदन अधूरा ही रहेगा।
6. आप अगर आवेदन करते समय अपना पासवर्ड भूल जाते है तो ‘Forgot Password’ पर क्लिक करें। नया पासवर्ड आपके ईमेल पर आ जाएगा।
7. रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के बाद आपके पास एक ‘Confirmation’ ईमेल आएगा। इसके बाद आप अपने आवेदन फॉर्म में किसी तरह का बदलाव नहीं कर पाएंगे।
कैट परीक्षा के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents)
- 10वीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- ग्रेजुएशन का मार्कशीट
- HOD या Principal के द्वारा जारी किया गया फाइनल ईयर का सर्टिफिकेट (अगर आप फाइनल ईयर के विद्यार्थी है)
- वर्क एक्सपीरियंस डॉक्यूमेंट (अगर कोई हो)
- लागू (applicable) सर्टिफिकेट (category /affidavit)
- आपके पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर का स्कैन इमेज
- आप जिस IIM में एडमिशन लेना चाहते हैं और जो प्रोग्राम चुनना चाहते है, उसकी सूची पहले से बना कर रखें।
- रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने के लिए जो जरूरी डेबिट/ क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट के लिए अन्य जो जरूरी जानकारी या दस्तावेज हैं, उसे पहले से अपने पास रखें।
कैट परीक्षा का पैटर्न
2015 से 2019 तक कैट परीक्षा का पैटर्न एक जैसा ही था, लेकिन पिछले साल (2020) कोविड -19 के कारण कैट परीक्षा के पैटर्न में कुछ बदलाव किया गया था।
इस साल कैट परीक्षा का पैटर्न क्या होगा, ये अभी तक तय नहीं हुआ है। अगर कैट के परीक्षा तक कोविड -19 का प्रभाव कम या खत्म हो जाता है तो कैट परीक्षा का वही पैटर्न रहने की उम्मीद है जो 2015 से 2019 तक था।
ये भी पढ़ें > लॉकडाउन (covid-19) का विद्यार्थी जीवन पर प्रभाव। इसके फायदे और नुकसान
2020 की तरह अगर इस साल भी परीक्षा के समय कोविड -19 का प्रभाव अधिक रहा तो, इस साल (2021) के कैट परीक्षा का पैटर्न पिछले साल (2020) की तरह ही रहने की उम्मीद है।
आई.आई.एम की वेबसाइट पर मध्य अक्टूबर तक इस साल के कैट परीक्षा का पैटर्न आ जाएगा। तब तक हम लोग दोनों पैटर्न को जान लेते हैं।
1. 2015 से 2019 तक कैट परीक्षा का पैटर्न
अवधि (duration) : 3 घंटा (प्रत्येक सेक्शन के लिए 1 घंटा)
कुल प्रश्न (question) : 100
कुल अंक (marks) : 300
सेक्शन | कुल प्रश्न | कुल MCQ | कुल Non-MCQ | कुल अंक |
सेक्शन-1 : VARC | 34 | 24 से 27 | 7 से 10 | 102 |
सेक्शन-2 : DILR | 32 | 24 | 8 | 96 |
सेक्शन-3 : QA | 34 | 23 से 27 | 7 से 10 | 102 |
कुल (Total) | 100 | 300 |
2. 2020 के कैट परीक्षा का पैटर्न
अवधि (duration) : 2 घंटा (प्रत्येक सेक्शन के लिए 40 मिनट)
कुल प्रश्न (question) : 76
कुल अंक (marks) : 228
सेक्शन | कुल प्रश्न | कुल MCQ | कुल Non-MCQ | कुल अंक |
सेक्शन-1 : VARC | 26 | 18 | 8 | 78 |
सेक्शन-2 : DILR | 24 | 18 | 6 | 72 |
सेक्शन-3 : QA | 26 | 18 | 8 | 78 |
कुल (Total) | 76 | 228 |
कैट परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक (marks) मिलते है और प्रत्येक गलत MCQ के लिए -1 अंक मिलते हैं (यानी 1 अंक कटता है)।
Non – MCQ के गलत होने पर निगेटिव मार्किंग नही होती है।
उम्मीद है की आपको इस ब्लॉग पोस्ट में कैट परीक्षा से जुड़ी हुई बहुत सी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली होगी। अगर आप इस परीक्षा से जुड़ी हुईं और भी कोई जानकारी चाहते है तो कमेंट में जरूर बताएं।