अब तक 12वीं के बाद किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय (central university) में एडमिशन लेना लोहे का चना चबाने जैसा था. बोर्ड परीक्षा में 99% अंक (marks) लाने के बावजूद भी कुछ सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिल पाता था. कट-ऑफ 100% तक चला जाता था. इसी सब समस्याओं को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने CUET की व्यवस्था की है. तो आइए विस्तार से जानते है कि CUET kya hai?
इस सीयूईटी परीक्षा की चर्चा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) में भी की गई है. हालांकि इस पर कुछ आपत्ति भी जताई जा रही है. जैसे यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली (DU) के एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों का कहना है कि “ये परीक्षा सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित छात्रों को नुकसान पहुंचाएगा”. इस तरह की और भी कई सारी आपत्तियां विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा उठाई जा रही है, जिसकी विस्तृत जानकारी आपको न्यूज के माध्यम से मिल सकती है.
इस पोस्ट में हमलोग जानेंगे की सीयूईटी परीक्षा क्या है (what is CUET exam in hindi)? जिसके अंतर्गत इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी CUET eligibility criteria, exam pattern, syllabus आदि जानेंगे. एवं अंत में CUET 2022 से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण FAQs भी देखेंगे.
CUET Kya Hai?
CUET एक प्रवेश परीक्षा है, जिसके जरिए भारत के कुल 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन दी जाएगी. ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा.
ये परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाएगी. ये वही एजेंसी है जो जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) भी आयोजित करती है.
CUET का फुल फॉर्म “Common University Entrance Test” होता है.
CUET का हिंदी में “विश्वविद्यालयीन सामान्य प्रवेश परीक्षा” कहा जाता है.
यूजीसी के अनुसार राज्यों के विश्वविद्यालय, प्राइवेट विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालय भी इस प्रवेश परीक्षा के आधार पर अपने यहां एडमिशन दे सकते है.
CUET 2022 के माध्यम से स्नातक (graduate), पोस्ट ग्रेजुएट, और रिसर्च प्रोग्राम तीनो में ही एडमिशन दिया जाएगा. लेकिन इस पोस्ट में हमलोग सिर्फ CUET (UG) के बारे में ही जानेंगे. अगर आप CUET (PG) और CUET (RP) के बारे में भी जानना चाहते है तो कॉमेंट में जरूर बताएं. हम उसपर भी जल्द एक ब्लॉग पोस्ट लिखेंगे.
इस तरह की व्यवस्था पहले भी ‘केंद्रीय विश्वविद्यालय सामान्य प्रवेश परीक्षा (CUCET)’ के नाम से थी, लेकीन वो अनिवार्य नहीं था. अब CUCET की जगह CUET ने ले ली है, और ये परीक्षा किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए अनिवार्य है.
आशा करता हूं कि अब आपको CUET और CUCET के बीच कन्फ्यूजन नहीं होगा, और CUET kya hai अच्छे से मालूम हो गया होगा.
CUET 2022 Exam से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां [Important Dates]
घटना (Events) | तिथियां (Dates) |
आवेदन शुरू होने की तिथि | 06 अप्रैल, 2022 |
CUET के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि | 06 मई, 2022 (5 बजे शाम तक) |
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 06 मई, 2022 (11:50 pm तक) |
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जून 2022 |
CUET Exam Date 2022 | जुलाई 2022 |
आंसर की जारी होने की तिथि | जुलाई 2022 |
CUET 2022 Result Date | अगस्त 2022 |
CUET 2022 Merit List | अगस्त 2022 |
CUET के लिए पात्रता [Eligibility Criteria]
CUET kya hai? जानने के बाद अब इसकी पात्रता (CUET Eligibility Criteria 2022) जानते है.
CUET-UG परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समतुल्य (equivalent) पास होना अनिवार्य है. इसमें 12वीं के बोर्ड के अंकों की कोई बाध्यता नहीं है. हालांकि यूनिवर्सिटी न्यूनतम अंक (जैसे 50%) की बाध्यता लगा सकती है.
इस साल पास हुए अभ्यर्थी तो इसके जरिए एडमिशन ले ही सकते है, इसके अलावा अगर यूनिवर्सिटी इजाजत दे तो पिछले साल पास हुए अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के माध्यम से एडमिशन ले सकते है.
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई न्यूनतम या अधिकतम आयु सीमा नही है.
CUET 2022 की आवेदन प्रक्रिया [Application Process]
CUET के लिए आवेदन आप सिर्फ ऑनलाइन ही कर सकते है. इसके लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें. वहां ‘Register’ के बटन पर क्लिक करें. उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई निजी जानकारी (Personal information) तथा वर्तमान पता दर्ज करें.
अंत में आपके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके सबमिट कर दें. ओटीपी वेरिफिकेशन होने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आपका एप्लीकेशन फॉर्म नंबर आएगा, उसे नोट कर लें.
सफलतापूर्वक पंजीकरण होने के बाद अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. इसके बाद ‘continue application form’ के बटन पर क्लिक करें.
फिर उसमें मांगी गई निजी और शैक्षणिक (educational) जानकारी दर्ज करें. इसके बाद यूनिवर्सिटी और प्रोग्राम चुनें. फिर टेस्ट पेपर और विषय चुनें, एवं अंत में परीक्षा केंद्र (exam centre) चुन कर ‘save’ कर दें.
इसके बाद अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, 10वीं या समतुल्य का सर्टिफिकेट, आदि अपलोड करें. अपलोड करने से पहले साइज और फॉर्मेट से जुड़े हुए दिशा निर्देश पढ़ लें.
अंत में आवेदन शुल्क (application fees) अदा करके ‘confirmation page’ को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख लें.
सीयूईटी परीक्षा के आवेदन शुल्क का विवरण
स्लॉट: परीक्षा का समय | टेस्ट या विषय की संख्या | सामान्य (अनारक्षित) | ओबीसी/ EWS | एससी/एसटी/थर्ड जेंडर/दिव्यांग | भारत से बाहर के केंद्र के लिए |
स्लॉट-1: 09:00 am – 12:15 pm | अधिकतम 4 | ₹ 650/- | ₹ 600/- | ₹ 550/- | ₹ 3000/- |
स्लॉट-2: 03:00 am – 06 : 45 pm | अधिकतम 5 | ₹ 650/- | ₹ 600/- | ₹ 550/- | ₹ 3000/- |
ये फीस आप नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई, या पेटीएम के जरिए अदा कर सकते हैं. अगर आपको फीस अदा करने में या करने के बाद कोई समस्या हो तो आप सीयूईटी के वेबसाइट पर दिए कॉन्टैक्ट डिटेल से संबंधित बैंक या पेमेंट सर्विस से संपर्क कर सकते हैं.
सीयूईटी परीक्षा का पैटर्न [CUET Exam Pattern]
CUET (UG) 2022 में चार भाग (section) है.
- सेक्शन IA – 13 भाषाएं
- सेक्शन IB – 20 भाषाएं
- सेक्शन II – 27 डोमेन स्पेसिफिक विषय
- सेक्शन III – जेनरल टेस्ट
सेक्शन IA – 13 भाषाएं
सेक्शन IA में शामिल सभी भाषाओं की सूची उनके कोड के साथ नीचे दी जा रही है:
कोड | भाषा |
101 | तमिल |
102 | तेलुगु |
103 | कन्नड़ |
104 | मलयालम |
105 | मराठी |
106 | गुजराती |
107 | उड़िया |
108 | बंगाली |
109 | असमिया |
110 | पंजाबी |
111 | अंग्रेजी |
112 | हिंदी |
113 | उर्दू |
सेक्शन IB – 20 भाषाएं
सेक्शन IB में शामिल सभी भाषाओं की सूची उनके कोड के साथ नीचे दी जा रही है:
कोड | भाषा |
201 | मैथिली |
202 | जापानी |
203 | फ्रेंच |
204 | स्पेनिश |
205 | जर्मन |
206 | नेपाली |
207 | पर्शियन |
208 | इटालियन |
209 | अरेबिक |
210 | सिंधी |
211 | संस्कृत |
212 | कश्मीरी |
213 | कोकनी |
214 | बोडो |
215 | डोगरी |
216 | मणिपुरी |
217 | संथली |
218 | तिब्बतन |
219 | रसियन |
220 | चाइनीज |
प्रत्येक सेक्शन (सेक्शन IA और सेक्शन IB) में कुल 50 प्रश्न होंगे, जिसमें से आपको 40 हल करना होगा. इसके लिए 45 मिनिट का समय दिया जाएगा.
सेक्शन II – 27 डोमेन स्पेसिफिक विषय
सेक्शन II में शामिल सभी डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट की सूची उनके कोड के साथ नीचे दी जा रही है:
कोड | विषय |
301 | अकाउंटेंसी/ बुक कीपिंग |
302 | जीव विज्ञान/ बायोलॉजिकल स्टडीज/ बायोटेक्नोलॉजी/ बायोकेमिसट्री |
303 | बिजनेस स्टडीज |
304 | रसायन शास्त्र |
305 | कंप्यूटर साइंस/ इनफॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेज |
306 | इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स |
307 | इंजीनियरिंग ग्राफिक्स |
308 | एंट्रप्रेन्योर्शिप |
309 | भूगोल/ जियोलॉजी |
310 | इतिहास |
311 | होम साइंस |
312 | नॉलेज ट्रेडिशन एंड प्रेक्टिसेज ऑफ इंडिया |
313 | लीगल स्टडीज |
314 | पर्यावरण विज्ञान |
315 | गणित |
316 | फिजिकल एजुकेशन/ एनसीसी/ योगा |
317 | भौतिकी |
318 | राजनीति विज्ञान |
319 | मनोविज्ञान |
320 | समाजशास्त्र |
321 | टीचिंग एप्टीट्यूड |
322 | कृषि (agriculture) |
323 | मास मीडिया/ मास कम्युनिकेशन |
324 | मानव विज्ञान |
325 | फाइन आर्ट्स/ विजुअल आर्ट्स/ कमर्शियल आर्ट्स |
326 | परफॉर्मिंग आर्ट्स |
327 | संस्कृत |
इस सेक्शन भी कुल 50 प्रश्न होंगे, जिसमें से आपको 40 प्रश्न हल करने है. इसकी अवधि 45 मिनट होगी.
सेक्शन III – जेनरल टेस्ट (कोड 501)
General test में कुल 75 प्रश्न होंगे, जिसमें से आपको 60 प्रश्र हल करने है. इसकी अवधि 1 घंटे होगी.
सेक्शन IA तथा सेक्शन IB में से एक अभ्यर्थी अधिकतम तीन भाषा चुन सकते हैं. इसमें कुल 9 टेस्ट देने होंगे. यदि अभ्यर्थी 2 भाषा चुनते है तो उसका टेस्ट इस प्रकार होगा: 2 भाषा + 6 डोमेन स्पेसिफिक विषय + 1 जनरल टेस्ट. वहीं अगर कैंडिडेट 3 भाषा चुनते है तो उसका टेस्ट इस प्रकार होगा: 3 भाषा + 5 डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट + 1 जेनरल टेस्ट.
सीयूईटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी. इसमें सभी बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे. प्रत्येक प्रश्र 5 अंक होगा तथा इसमें नेगेटिव मार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी. एक गलत उत्तर पर 1 अंक कटे जाएंगे.
ये परीक्षा पूरे देश के 547 शहरों में आयोजित होगी. इसके सभी परीक्षा केंद्र की जानकारी इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी. भारत के अलावा अन्य 13 देशों में भी ये टेस्ट दिया जा सकता है. या फिर आप अपने शहर का नाम कॉमेंट में लिखें हम आपको वहां मौजूद सेंटर के बारे में बता देंगे.
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की परीक्षा जुलाई के पहले और दूसरे हफ्ते में होगी, ये कई दिनों तक दो पालियों में परीक्षा होगी.
पहली पाली का समय 09:00 am से 12:15 pm तक है, वहीं दूसरी पाली का समय 03:00 pm से 06:45 pm तक होगा.
CUET का पाठ्यक्रम [CUET Exam Syllabus 2022]
सेक्शन IA और सेक्शन IB में भाषा ज्ञान की जांच करने के लिए रीडिंग कंप्रीहेंशन पूछे जाएंगे.
सेक्शन II – डोमेन स्पेसिफिक विषय में सभी प्रश्न 12वीं के एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार होगा. आप इसके सभी विषयों का विस्तृत पाठ्यक्रम यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.
Section III – General Test में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछा जाएगा:
- सामान्य ज्ञान
- समसामयिक घटनाएं
- सामान्य मानसिक योग्यता
- संख्यात्मक योग्यता
- क्वांटिटेटिव रीजनिंग
- लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग
CUET Helpline
CUET kya hai? यानी कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट से जुड़ी अगर कोई समस्या हो या कुछ पूछना हो तो आप नीचे दिए गए इसके हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है या ईमेल कर सकते है.
हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000
: 011-69227700
ईमेल आईडी: cuet-ug[at]nta[dot]ac[dot]in
CUET Exam Ki Taiyari Kaise Kare
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में दो सेक्शन (IA और IB) भाषा का होता है. भाषा के पेपर में आपसे रीडिंग कंप्रीहेंशन पूछे जाएंगे. इसलिए अभी से ही जिन भाषाओं का टेस्ट देनेवाले है, उनके रीडिंग कंप्रीहेंशन को पढ़ना और उनको हल करना शुरू कर दें.
डोमेन स्पेसिफिक विषय में आपके सभी प्रश्न 12वीं के एनसीईआरटी से आएगी. इसलिए NCERT को अच्छे से समझ कर पढ़ें. एनसीईआरटी की किताब अगर समझने में दिक्कत हो तो आप कांसेप्ट समझने के लिए इसके साथ अन्य स्टैंडर्ड किताबें पढ़ सकते है.
जैसे अगर आप साइंस के स्टूडेंट है, और आपको एनसीईआरटी की फिजिक्स बहुत मुश्किल लगती है तो आप एच. सी. वर्मा की किताब ‘Concept of Physics’ पढ़ सकते है. इसमें फिजिक्स के मुश्किल कांसेप्ट को भी आसान तरीके से समझाया गया है.
CUET Ki Taiyari Ke Liye Best Books
General Test में सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं घटनाएं, सामान्य मानसिक योग्यता, संख्यात्मक योग्यता और रीजनिंग से प्रश्न रहते है.
सामान्य ज्ञान (GK) की तैयारी के लिए अरिहंत पब्लिकेशन की किताब ‘सामान्य ज्ञान 2023’ बहुत ही उपयोगी है.
इसमें कुछ करेंट अफेयर्स भी दिए गए है, जिससे सामान्य ज्ञान की जानकारी के साथ-साथ थोड़ा समसामयिक घटनाएं (current affairs) की भी जानकारी हो जाएगी.
करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए इस किताब के अलावा नियमित रूप से अखबार और मैगजीन पढ़ें.
सामान्य मानसिक योग्यता (general mental ability) की तैयारी के लिए एस. चंद पब्लिकेशन की ‘सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति परीक्षण’ किताब उपयुक्त है.
संख्यातमक योग्यता (numerical ability) की तैयारी के लिए डॉ आर. एस. अग्रवाल की किताब ‘सरल अंकगणित’ बहुत ही अच्छा है.
इसमें 500 से भी ज्यादा हल सहित उदाहरण दिया गया है, तथा 4 हजार से भी ज्यादा अभ्यास प्रश्न दिया गया है.
रीजनिंग के लिए अरिहंत पब्लिकेशन की ‘मास्टर रीजनिंग’ किताब बहुत उपयोगी है. इसमें लगभग सभी तरह की रिजनिंग उपलब्ध है.
अगर आप या आपके कोई दोस्त या रिश्तेदार अंग्रेज़ी में ये परीक्षा देना चाहते है तो उसके लिए Career Launcher की ’CUET 2022: in 60 Days’ किताब बहुत उपयोगी (best book for CUET) है. ये सीयूईटी परीक्षा की तैयारी के लिए एक All in one किताब है.
चूंकि CUET 2022 में सभी MCQs ही रहेंगे. इसलिए अभी से ही MCQs हल करने का प्रयास करें. टाइम टेबल बना कर सुयोजित तरीके से परीक्षा की तैयारी करें. रटने के बजाय कांसेप्ट समझकर पढ़ने का प्रयास करें.
केंद्रीय विश्वविद्यालयों [Central University] की सूची
आपकी सुविधा के लिए सभी 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची उनके वेबसाइट के साथ नीचे दी जा रही है. आपको इनमें से जिस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना है, उसके वेबसाइट पर जाकर एडमिशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है.
यूनिवर्सिटी का नाम | वेबसाइट |
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी | https://www.amu.ac.in/ |
असम यूनिवर्सिटी | http://www.aus.ac.in/ |
बाबाशाहेब भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी | https://www.bbau.ac.in/ |
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी | https://www.bhu.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ आंध्र प्रदेश | https://cuap.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार | https://www.cusb.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ गुजरात | https://www.cug.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हरियाणा | https://www.cuh.ac.in// |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश | http://www.cuhimachal.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू | https://www.cujammu.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड | http://cuj.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कर्नाटका | https://www.cuk.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर | https://www.cukashmir.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ केरला | https://www.cukerala.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ ओडिशा | http://cuo.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब | http://cup.edu.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान | http://www.curaj.ac.in/ |
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ तमिलनाडु | https://cutn.ac.in/ |
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय | https://www.ggu.ac.in/ |
डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय | http://www.dhsgsu.ac.in/ |
इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी | http://www.igntu.ac.in/ |
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी | https://www.hnbgu.ac.in/ |
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी | https://www.jnu.ac.in/ |
जामिया मिल्लिया इस्लामिया | https://www.jmi.ac.in/ |
मणिपुर यूनिवर्सिटी | https://www.manipuruniv.ac.in/ |
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय | http://hindivishwa.org/ |
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी | https://manuu.ac.in/ |
मिजोरम यूनिवर्सिटी | https://mzu.edu.in/ |
नागालैंड यूनिवर्सिटी | https://nagalanduniversity.ac.in/ |
नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी | https://www.nehu.ac.in/ |
राजीव गांधी यूनिवर्सिटी | https://rgu.ac.in/ |
पांडिचेरी यूनिवर्सिटी | https://www.pondiuni.edu.in/ |
सिक्किम यूनिवर्सिटी | https://cus.ac.in/ |
तेजपुर यूनिवर्सिटी | http://www.tezu.ernet.in/ |
द इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी | http://www.efluniversity.ac.in/ |
त्रिपुरा यूनिवर्सिटी | https://tripurauniv.ac.in/ |
यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली | http://du.ac.in/ |
यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद | https://www.allduniv.ac.in/ |
यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद | https://uohyd.ac.in/ |
विश्व भारती यूनिवर्सिटी | https://visvabharati.ac.in/ |
महत्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी | https://mgcub.ac.in/ |
सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी, दिल्ली | http://www.sanskrit.nic.in/ |
श्री लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी | https://www.slbsrsv.ac.in/ |
नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी | https://nsktu.ac.in/ |
उम्मीद है कि अब आपको CUET kya hai अच्छे से मालूम हो गया होगा. अगर सीयूईटी परीक्षा से जुड़ा आपका कोई प्रश्न है तो कॉमेंट में जरूर पूछें एवं इस पोस्ट को उन लोगों तक शेयर करें जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हो.
ये भी पढ़ें > 12वीं के बाद प्रमुख शॉर्ट टर्म कोर्स
CUET Kya Hai – FAQs
नहीं, ऐसा नहीं है. बोर्ड के मार्क्स का महत्त्व रहेगा ही लेकिन इतना नहीं रहेगा जितना अब तक था. सीयूईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए तो कोई न्यूनतम अंक की मांग नहीं है, परंतु यूनिवर्सिटी इस तरह की कोई मांग कर सकती है.
दूसरी बात राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के नोटिफिकेशन में ये साफ-साफ कहा गया है कि, इस परीक्षा में जो प्रश्न आएंगे वो 12वीं के एनसीईआरटी से ही आएंगे. अत: आप जितना अच्छे से अपनी 12वीं की पढ़ाई करेंगे, उतना ही आपके लिए अधिक स्कोर करना आसान होगा.
इसलिए जो विद्यार्थी भी अभी 12वीं में है या जानेवाले है उनको इस की अलग से तैयारी करने के चक्कर में अपने क्लास की पढ़ाई को हल्के में नहीं लेना है. बल्कि दोनों का संतुलन (balance) बना कर चलना है.
नहीं, इसमें सिर्फ आपका स्कोर बताया जाएगा
इसका स्कोर सिर्फ एक साल तक ही वैध (valid) रहेगा. जैसे अगर आप इस साल सीयूईटी की परीक्षा देते है तो सिर्फ इसी साल इसके स्कोर के आधार पर किसी भी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के सत्र 2022-23 में एडमिशन ले सकते हैं.
CUET का स्कोर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. आप वहां से अपना स्कोर जान सकते हैं.
विद्यार्थियों के लिए उपयोगी ऐसे और भी पोस्ट नियमित रूप से पाने के लिए कृपया आप हमारे न्यूज़लेटर (Newsletter) को सब्सक्राइब करें.
प्लीज बीए के लिए क्या सिलेबस है जेएनयू में ये बता दीजिए।
मैं इस पर एक विस्तृत पोस्ट लिखूंगा. कृपया पुश नोटिफिकेशन को सब्सक्राइब कर लें. आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
Art side wale subject Lena chahiye bro
Sir me mp se hu or mera 12th ka result 29 April ko aaya h but abhi mera addmission nhi huaa h hme bhi DU me addmission lena h to ap bta skte ho kb kaise kya kren
DU mein admission bhi CUET Ke jariye hi hota hai. aur CUET ke liye ab application close ho chuka hai.
Aap late ho gaye!
Ab agle saal hi addmission ho sakta hai.
Sir addmission private ke liye chahiye mene or videos dekhi h to usme bta rhe h ye CUTE exam only regular students ke liye h kya ye right h beacuse mujhe private addmission lena h
Haa
Aapne sahi suna hai.
DU ke private/ open learning course mein admission merit base par hota hai. Uske liye CUET jaruri nahi hai.
DU ke Private/ open learning course mein admission ke liye aap iske official website (sol.du.ac.in) par jaakar online apply kar sakte hai.
Online apply karne karne ka last date 30 August 2022 hai.
Thank you sir!!!!
your answer helped me a lot 😊
It’s my pleasure 😊
Sikar
Aap kahna kya chahte hai?
Agar mene jo university fill kiya hai agr Mera usme nhi hua to dusre university me Mera admission hoga kya agar DU jitna Mera cut off nhi gya to
Mujhe iski jankari nahi hai.
Aap iske help desk se contact kar sakte hai.
Contact Number: 011-40759000
Email ID: cuet-ug[at]nta[dot]ac[dot]in