IAS बनने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होती है. लेकिन मेहनत करने का मतलब ये नहीं है कि आप बहुत सारी किताबें खरीद कर ले आए और उसे पढ़ने लगे. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बहुत सारी किताबों (UPSC Book List in Hindi) को देखकर घबरा जाएंगे, पढ़ कर कंफ्यूज हो जाएंगे और आपका पैसा भी ज्यादा खर्च (बर्बाद) होगा.
इसलिए आपको यूपीएससी की तैयारी के लिए सिर्फ कुछ चुनी हुई किताबें ही पढ़नी चाहिए. क्या आप भी जानना चाहते है कि यूपीएससी की तैयारी के लिए कौन सी बुक पढ़नी चाहिए? तो आइए विस्तार से आईएएस के लिए किताबें hindi medium जानते हैं.
UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में अच्छी किताबों का बहुत अहम रोल है. क्योंकि इस परीक्षा के लिए आपको इसके पाठ्यक्रम में दिए गए विषय का गहन अध्ययन करना होता है और बिना किताबों के गहन अध्ययन करना बहुत मुश्किल है.
इस ब्लॉग पोस्ट में हमलोग UPSC Ki Taiyari Ke Liye Books जानेंगे. इसमें UPSC सिविल सेवा परीक्षा के प्रीलम्स और मैंस (लिखित तथा इंटरव्यू) की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबों की सूची दी गई है, कुछ आईएएस गाइडेंस बुक पढ़ने का सुझाव भी दिया गया है एवं अंत में इससे संबंधित कुछ सवाल और उनके जवाब (FAQs) भी है.
Best UPSC Book List in Hindi
यूपीएससी की तैयारी के लिए NCERT की 6ठी से लेकर 12वीं तक की किताब बहुत उपयोगी है. लेकिन इसमें समस्या ये है कि इनको समझना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इसका टॉपिक बहुत संक्षिप्त होती है और इसकी भाषा भी थोड़ी कठिन होती है.
इसलिए UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी एनसीईआरटी की किताब के साथ-साथ स्टैंडर्ड बुक भी पढ़ते हैं.
IAS की तैयारी के लिए सभी महत्वपूर्ण किताबों की सूची उनकी Amazon एफिलिएट लिंक के साथ नीचे दी जा रही है. आप वहां से इन सभी किताबों को खरीद सकते हैं.
UPSC Prelims Book List in Hindi
UPSC सिविल सर्विस एग्जाम के Mains के पाठ्यक्रम में प्रीलिम्स का लगभग पूरा सिलेबस कवर हो जाता है. लेकिन अगर आप सिर्फ प्रीलिम्स के लिए ही अच्छी पुस्तकें ढूंढ रहे है तो वो नीचे दी जा रही है.
Prelims में दो पेपर होते हैं.
- सामान्य अध्ययन – 1 (GS -1)
- सामान्य अध्ययन – 2 (GS -2)
GS – 2 को CSAT भी कहा जाता है.
सामान्य अध्ययन – 1 (GS -1) के लिए महत्त्वपूर्ण पुस्तकें
इस पेपर में इतिहास, भूगोल, करेंट अफेयर्स, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, आदि से प्रश्न आते हैं.
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
भारत का स्वंतत्रता संघर्ष | बिपन चंद्र | कीमत देखें |
भौतिक और मानव भूगोल | शीलवंत सिंह | कीमत देखें |
भारत की राजव्यवस्था | एम. लक्ष्मीकांत | कीमत देखें |
भारतीय अर्थव्यवस्था | रमेश सिंह | कीमत देखें |
स्टूडेंट एटलस | ऑक्सफर्ड | कीमत देखें |
भारतीय संस्कृति | स्पेक्ट्रम | कीमत देखें |
करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए आप न्यूज पेपर और मैगजीन पढ़ सकते हैं. न्यूज़ पेपर में The Hindu और Indian Express बहुत अच्छा माना जाता है, वहीं मैगजीन में योजना और कुरुक्षेत्र मैगजीन करेंट अफेयर्स की तैयारी के लिए बहुत उपयोगी होती है.
सामान्य अध्ययन – 2 (CSAT) के लिए उपयोगी किताबें
इस पेपर में लॉजिकल रीजनिंग, डेटा इंटरप्रिटेशन, कॉम्प्रिहेंशन, गणित आदि से प्रश्न आता है.
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
तर्कशक्ति परीक्षण | डॉ. आर. एस. अग्रवाल | कीमत देखें |
सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र ll) | McGrow Hill | कीमत देखें |
क्विकर मैथ्स | एम टायरा | कीमत देखें |
English Grammar & Composition | Wren & Martin | कीमत देखें |
CSAT का पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग मात्र होता है. इसमें क्वालीफाई करने के लिए 33% अंक लाने होते हैं.
UPSC Mains Book List in Hindi Medium
यूपीएससी के मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर होते हैं. उन सभी पेपर की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें निम्नलिखित हैं.
Paper A – अनिवार्य भारतीय भाषा के लिए किताबें
भारतीय भाषा के पेपर में हिंदी, उर्दू, मैथिली सहित कुल 22 भाषा शामिल है.
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
सामान्य हिंदी एवं निबंध | Unique Publication | कीमत देखें |
اُردو ادب اختیاری مضمون | मो. नूह सिद्दीकी | कीमत देखें |
भाषा शिक्षण : मैथिली | डॉ. अरुणाभ सौरभ | कीमत देखें |
Paper B – English के लिए महत्त्वपूर्ण किताबें
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
Compulsory English | A P Bhardwaj | कीमत देखें |
Word Power Made Easy | Norman Lewis | कीमत देखें |
Contemporary Essays | Ramesh Singh | कीमत देखें |
Paper A और Paper B क्वालीफाइंग मात्र होता है. यानी इसके अंक फाइनल स्कोर में नहीं जुड़ते हैं. इसमें क्वालीफाई करने के लिए क्रमशः 25% और 30% लाने होते हैं.
पेपर 1 – निबंध (essay) के लिए महत्त्वपूर्ण किताबें
निबंध के पेपर में सामाजिक कारणों,अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, आर्थिक परिदृश्य आदि से संबंधित टॉपिक दिया जाता है.
निबंध के लिए डॉ विकास दिव्यकीर्ति एवं निशांत जैन की किताब “निबंध – दृष्टि” बहुत उपयोगी है.
पेपर 2 – सामान्य अध्ययन 1 (GS-1) के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें
General Studies 1 में इतिहास, भूगोल, समाजशास्त्र, आदि से प्रश्न पूछे जाते हैं.
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
भारत का राष्ट्रीय आंदोलन | बीपन चंद्र | कीमत देखें |
भारत का इतिहास | बीपन चंद्र | कीमत देखें |
भारत : गांधी के बाद | रामचंद्र गुहा | कीमत देखें |
भारत एवं विश्व का भूगोल | माजिद हुसैन | कीमत देखें |
भौतिक भूगोल | माजिद हुसैन | कीमत देखें |
सामाजिक समस्याएं | राम अहूजा | कीमत देखें |
Paper 3 – सामान्य अध्ययन 2 (GS-2) के लिए महत्वपूर्ण किताबें
सामान्य अध्ययन 2 के पेपर में मुख्यत: राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से जुड़ा प्रश्न पूछा जाता है.
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
भारत की राजव्यवस्था | एम. लक्ष्मीकांत | कीमत देखें |
भारत का संविधान : एक परिचय | डॉ डी डी बसु | कीमत देखें |
हमारी संसद | सुभाष कश्यप | कीमत देखें |
भारत की विदेश नीति | वी. एन. खन्ना | कीमत देखें |
Paper 4 – सामान्य अध्ययन 3 (GS-3) के लिए महत्वपूर्ण किताबें
GS 3 के पेपर में अर्थशास्त्र, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आपदा प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा आदि से प्रश्न आते हैं.
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
भारतीय अर्थव्यवस्था | रमेश सिंह | कीमत देखें |
पर्यावरण एवं परिस्थितिकी | माजिद हुसैन | कीमत देखें |
विज्ञान और प्रौद्योगिकी का विकास | शीलवंत सिंह | कीमत देखें |
भारत की आंतरिक सुरक्षा की मुख्य चुनौतियां | अशोक कुमार | कीमत देखें |
पेपर 5 : सामान्य अध्ययन 4 (GS-4) के लिए महत्वपूर्ण किताबें
इस पेपर में नीतिशास्त्र (ethics), सत्यनिष्ठा और अभिरुचि से प्रश्न पूछे जाते हैं.
सामान्य अध्ययन 4 पेपर की तैयारी के लिए अरिहंत पब्लिकेशन की “नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा और अभिरुचि” बहुत अच्छी किताब है.
Paper 6 एवं पेपर 7 ऑप्शनल सब्जेक्ट होते हैं. यूपीएससी में कृषि, मेडीकल साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग सहित कुल 48 ऑप्शनल विषय होते हैं.
इसी पोस्ट में ऑप्शनल सब्जेक्ट की तैयारी के लिए किताबों की सूची देना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि ये पोस्ट बहुत ज्यादा लंबा हो जाएगा. अगर आपको यूपीएससी के किसी ऑप्शनल विषय की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबों की सूची चाहिए तो कमेंट में जरूर बताएं.
UPSC सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू के लिए महत्वपूर्ण पुस्तकें
इंटरव्यू में आपका व्यक्तित्व (personality), समस्या समाधान कौशल, रवैया, नैतिकता (moral integrity), आदि को परखा जाता है.
इंटरव्यू की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण किताबें निम्नलिखित हैं :
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
साक्षात्कार एवं व्यक्तित्व निर्माण | महेश चंद्र राही | कीमत देखें |
सिविल सेवा इंटरव्यू | मधुकर कुमार भगत | कीमत देखें |
UPSC Guidance Books in hindi
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बहुत मुश्किल और बहुत अहम होती है. लेकिन अगर आपको इसके लिए सही मार्गदर्शन (guidance) मिल जाए तो आपका काम बहुत हद तक आसान हो जाएगा. नीचे दिए गए किताबों से आप यूपीएससी परीक्षा के लिए सही मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.
किताब का नाम | लेखक/पब्लिशर | खरीदने का लिंक |
आप IAS कैसे बनेंगे (भाग 1 और 2) | डॉ विजय अग्रवाल | कीमत देखें |
मुझे बनना है UPSC टॉपर | निशांत जैन | कीमत देखें |
डॉ विजय अग्रवाल ने 1983 में ऑल इंडिया सिविल सेवा परीक्षा पास किए थे एवं निशांत जैन UPSC 2016 के टॉपर रह चुके हैं और अभी भी वो IAS के पद पर ही है.
इसलिए यूपीएससी एग्जाम के गाइडेंस के लिए इन दोनों की किताब पढ़ना बहुत उपयोगी साबित होगी.
उम्मीद है कि ऊपर बताई गई आईएएस के लिए किताबें (upsc book list in hindi) आपको उपयोगी लगी होगी. जिस किताब की भी आपको जरूरत है वो आप किताब के साथ दिए गए लिंक से खरीद सकते हैं.
अगर आपको UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए कोई और भी महत्वपूर्ण किताब पता है तो कॉमेंट में जरूर बताएं और इस पोस्ट को उन लोगों को शेयर जो यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं.
यूपीएससी की तैयारी के लिए किताब से संबंधित प्रश्न (FAQs)
बिना कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी कैसे करें?
ऊपर बताए गए किताबों का गहन अध्ययन करें, किसी तरह के डाउट को क्लियर करने के लिए आप यूट्यूब और ब्लॉग का रुख कर सकते हैं.
इसके अलावा नियमित रूप से रिवीजन करें एवं कुछ मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करे.
क्या यूपीएससी के लिए अखबार पढ़ना जरूरी है?
हां, यूपीएससी के लिए अखबार पढ़ना बहुत जरूरी है. अखबार (newspaper) पढ़ने से आपको देश-विदेश की बहुत सारी जानकारी मिलती है जो आपको समसामयिक घटनाएं (current affairs) और सामान्य ज्ञान (GK) की तैयारी में बहुत मदद करेगा.
इसके अलावा समाचार पत्र के संपादकीय (editorial) पृष्ठ पर प्रकाशित विषय विशेषज्ञ (subject expert) के आर्टिकल पढ़ने से आप अपने विचार को प्रभावी ढंग से रखना सीखते हैं, जो आपको उत्तर लेखन (answer writing) के दौरान बहुत काम आने वाला है.
आईएएस की तैयारी के लिए क्या-क्या पढ़ना चाहिए?
Sociology Book for UPSC Mains in hindi
UPSC Mains के सोशियोलॉजी विषय की तैयारी के लिए एम. एस. पांडेय की “समाजशास्त्र” किताब बहुत उपयोगी है.
क्या यूपीएससी के लिए गणित अनिवार्य है?
हां, यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा (prelims) के लिए गणित अनिवार्य है, जबकि इसके मुख्य परीक्षा (mains) में गणित अनिवार्य (compulsory) नहीं है.
हालांकि इसमें आप इसे वैकल्पिक विषय (optional subject) के रूप में रख सकते हैं.यूपीएससी प्रीलिम्स के CSAT के पेपर में गणित (maths) से प्रश्न रहता है. इसे क्वालीफाई करने के लिए आपको न्यूनतम 33% अंक लाने होते हैं.
मैं यूपीएससी के लिए इतना कैसे पढ़ सकता हूं?
आप एक रणनीति (strategy) बनाकर यूपीएससी के लिए इतना सारा आसानी से पढ़ सकते हैं. वैसे भी इससे पहले भी बहुत सारे विद्यार्थी बहुत सारा पढ़ कर ये परीक्षा पास कर चुके हैं. जब वे लोग कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं कर सकते हैं? आप भी कर सकते है.
सबसे पहले आप अपने सुविधानुसार एक प्रभावी टाइम टेबल बनाएं एवं उसके अनुसार अपना अध्ययन करें. चीजों को याद रखने के लिए साथ-साथ नोट्स भी बनाएं. इस तरह से आप यूपीएससी के लिए जरूरी कई किताबों को एक निश्चित समय में प्रभावी ढंग से पढ़ पाएंगे.
आपके लिए 5 बहुत ही उपयोगी आर्टिकल ⬇️
0 टिप्पणियाँ
Please comment में कोई spam link ना डालें